16 लाख में बाल कटवाने,
'सोने' का प्लेन रखने वाले
राजा की कहानी 

Trending

राजा, महाराजाओं की लग्जरी लाइफ की
कहानियां आपने पढ़ी ही होंगी, लेकिन आप
जानकर हैरान रह जाएंगे कि आज के जमाने
में भी राजाओं के ठाट-बाट कम नहीं हैं।

इंडोनेशिया से सटा एक देश है ब्रुनेई।
यहां के राजा हैं हसनल बोल्कैया इब्नी उमर
अली सैफुद्दीन। इनकी विलासिता के
किस्से दुनिया भर में मशहूर हैं। 

राजा ने 16 अरब रुपए में एक यूनिवर्सिटी
बनाने का ऐलान किया है। यह यूनिवर्सिटी
युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति ईदी अमीन दादा
की याद में खोली जानी है।

बोल्कैया ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हैं।
1984 में अंग्रेजों के जाने के बाद से वे ब्रुनेई
के प्रधानमंत्री पद पर भी रहे। 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद
बोल्कैया सबसे लंबे समय तक शासन करने
वाले राजा हैं। बोल्कैया ने 2017 में 50 साल
राज करने पर गोल्डन जुबली मनाई थी। 

ब्रुनेई जैसे छोटे से देश में सुल्तान
सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के साथ
सबसे अमीर राजाओं में भी शुमार हैं।

1980 तक वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
हुआ करते थे। रिपोर्ट के अनुसार, बोल्कैया की
कुल संपत्ति 2008 में 1.4 लाख करोड़ रुपए थी।

बोल्कैया बाल कटवाने पर लगभग 16 लाख
रुपए खर्च करते हैं। उनके हेयर स्टाइलिश महीने
में दो बार प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से बुलाए जाते हैं।

ब्रुनेई के सुल्तान के पास सोने का पानी
चढ़ाया हुआ प्राइवेट जेट है। डेली मेल के अनुसार
सुल्तान ने खुद के लिए बोइंग 747 विमान खरीदा,
जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर यानी
करीब 3,000 करोड़ रुपए है।

दिलचस्प ये है कि उन्होंने इसमें अलग से
989 हजार करोड़ खर्च किया। यानी जितने का
जहाज नहीं, उससे अधिक की एसेसरीज जोड़ी गईं,
जिसमें सोने की वॉश बेसिन और आलीशान
गोल्ड प्लेटेड खिड़कियां शामिल हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here