बादशाही मस्जिद
छठे मुगल बादशाह औरंगजेब ने लाहौर में 1671 और 1673 के बीच इस मस्जिद का निर्माण करवाया। उस समय यह दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद थी।
लाहौर किले के बगल में लाल बलुआ पत्थर से बनी बादशाही मस्जिद पाकिस्तान की तीसरी और दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी मस्जिद है।
बादशाही मस्जिद को 1993 में पाकिस्तानी सरकार की तरफ से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।
बीबी का मकबरा
औरंगजेब ने अपनी पहली पत्नी दिलरास बानो बेगम की याद में 17वीं सदी के अंतिम दशक में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बीबी का मकबरा बनवाया।
इस इमारत की डिजाइन ताजमहल के मुख्य वास्तुकार अहमद लाहौरी के बेटे अता-उल्लाह ने तैयार की थी। यह ताजमहल की नकल है।
आलमीगिरी गेट
लाहौर किला में औरंगजेब के शासन काल में 16वीं सदी के अंत में इसे बनाया गया था। सफेद संगमरमर से बना यह गेट किले का प्रवेश द्वार था।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें