प्रकृति धरती पर संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसी-ऐसी तरकीबें अपनाती है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
प्रकृति के इन्हीं अजूबों में मांसाहारी पौधे भी शामिल हैं, जो कीड़े-मकोड़ों और छोटे जीवों का शिकार कर उन्हें पचा जाते हैं।
इस तरह, इन कीड़ों की आबादी कभी भी इतनी ज्यादा नहीं बढ़ पाती, जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगे।
जानिए कीड़ों को मारकर पचा जाने वाले ऐसे ही 8 पौधों के बारे में, जिन्हें आप घर पर भी लगा सकते हैं।
1. वीनस फ्लाईट्रैप यह पौधा मक्खियों और कई छोटे कीड़ों को पकड़ने के लिए अपने पत्तों का इस्तेमाल करता है।
2. सनड्यू इस पौधे पत्तियों पर डंठलदार श्लेष्मा ग्रंथियां होती हैं, जो कीड़ों को लुभाती हैं, पकड़ती हैं और मारकर पचा जाती हैं।
3. ब्लैडरवॉर्ट्स इनकी पत्तियों में छोटे-छोटे थैले होते हैं। जब कोई कीड़ा इन थैलों के पास जाता है, तो उनमें बना वैक्यूम कीड़ों को अंदर खींच लेता है और कभी जिंदा नहीं लौटता।