Trending

ऑफिस में वर्कलोड क्यों बढ़ जाता है?

ऑफिस में वर्कलोड बढ़ता है तो स्ट्रेस और एंग्जायटी भी होने लगती है। वर्कलोड बढ़ने का सबसे अहम कारण टाइम मैनेजमेंट का खराब होना है।

अगर हम अपने सारे काम समय पर करने की आदत नहीं डालते हैं और उसे कल के लिए छोड़ते हैं, तो यह भी वर्कलोड बढ़ने का कारण बनता है।

इनके अलावा ये 7 कारण भी वर्कलोड बढ़ने की वजह बनते हैं।

1. काम होते हुए भी काम में आलस दिखाना और मन न लगाना इससे काम बढ़ता ही है और समय पर चाह कर भी पूरा नहीं हो पाता है।

2. कई लोग आज का काम कल पर टालते रहते हैं, जिस समय काम मिलता है, उसी समय उसे पूरा करें।

3. किसी काम की पहले से प्लानिंग नहीं करेंगे, तो भूल जाइए कि काम कभी भी खत्म होगा।

4. आलस में कई काम इकठ्ठे कर लेने से काम तो बढ़ता ही है, साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है।

5. अपनी प्रियाॅरिटी न सेट करना भी वर्कलोड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

6. मन का शांत न होने और इधर-उधर भटकते रहने से आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं।

7. काम समय पर न होने की वजह से चिड़चिड़ापन आ जाता है और दूसरों पर इसका गुस्सा निकलता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here