सेलेब्स के चेहरे पर हर वक्त ऐसा निखार दिखता है कि उनकी उम्र का अंदाजा तक नहीं लगता।
अगर आप भी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो जानिए उसकी दमकती त्वचा का क्या है राज।
सेलिब्रिटीज अपनी त्वचा की देखभाल के लिए रोजाना नियमित रूटीन अपनाते हैं। वे अपने खानपान का विशेष ध्यान देते हैं।
सेलिब्रिटीज पौष्टिक आहार लेते हैं और अपने भोजन में फल, सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें शामिल करते हैं।
सेलेब्स धूप से बचने की कोशिश करते हैं। आपको भी अगर धूप में निकलना पड़े तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
हमेशा हाइड्रेटड रहें। पानी पीते रहने से चेहरे पर एक अलग ही ग्लो आ जाता है।
सोने से पहले मेकअप को अच्छे से रिमूव करें। मेकअप लगे रहने से पोर्स बंद हो सकते हैं और खुजली, रैशेज, सूजन आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
सेलिब्रिटीज अक्सर फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उन्हें अक्सर मेकअप में रहना पड़ता है। आप भी फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
इन चीजों को अपनाकर आप भी सेलेब्स जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें