गाड़ियां महंगी, ID
की फोटोकॉपी से नहीं
मिलेगा सिम

Trending

नया साल यानी 2024 अपने साथ कई
बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का
असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा।

1 जनवरी यानी आज से मारुति सुजुकी,
होंडा, MG और टाटा सहित अन्य कंपनियों
की गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है।

अब नया सिम कार्ड खरीदने पर ग्राहकों को
सिर्फ e-KYC करनी होगी। पेपर बेस्ड KYC
पर पूरी तरह से बंद हो गई है।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने
गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे पेमेंट्स ऐप
और बैकों पर ऐसी UPI IDs को डीएक्टिवेट
कर दिया, जो एक साल से ज्यादा समय
से एक्टिव नहीं हैं।

हवाई यात्रा करने के लिए अब आपकी
जेब पर पड़ने वाला बोझ कम हो सकता है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि एविएशन टर्बाइन
फ्यूल (ATF) की कीमतों में कमी आई है।

छोटी बचत वाले इनवेस्टमेंट प्लान में
निवेश पर अब आपको पहले से ज्यादा
ब्याज मिलेगा।

इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में मामूली
गिरावट आई है, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर
के दाम जस के तस है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here