Trending

2025 के नए डेटिंग ट्रेंड्स

हाइटेक हो चुकी दुनिया में डेटिंग ट्रेंड्स भी बहुत तेजी से बदल रहे हैं। जानिए इस साल यानी 2025 में यंगस्टर्स के बीच डेटिंग को लेकर कैसा रुझान रहेगा।

2025 में उभरते डेटिंग ट्रेंड्स के बारे में जानने के लिए किए गए डेटिंग ऐप क्वैकक्वैक के सर्वे में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं।

देश के कई शहरों में 18 से 35 की उम्र वाले 12,000 लोगों पर किए गए इस सर्वे में सामने आया कि 2025 का यह साल दोस्ती का साल साबित हो सकता है।

सर्वे के मुताबिक 24% यूजर्स रोमांस से बढ़कर ऐसे दोस्त ढूंढ़ने की कोशिश में हैं, जिनके साथ उनका संबंध स्थायी और सच्चा हो।

लगभग 38% पुरुष ‘मर्दानगी’ से जुड़े पुराने ख्यालात को चुनौती दे रहे हैं। वे अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देते हैं और इमोशंस जताने से नहीं झिझकते।

हर 5 में से 3 पुरुष अपने ‘सॉफ्ट साइड’ को अपना रहे हैं। उन्हें कमजोर समझे जाने, जज किए जाने का डर नहीं है।

अध्ययन में यह भी सामने आया कि 18 से 28 उम्र के 17% पुरुष ‘बेटर देन शर्माजी का बेटा’ हैशटैग का उपयोग अपनी प्रोफाइल पर कर रहे हैं।

यह हैशटैग बिना दिखावा किए अपनी उपलब्धियों का बखान करने का एक मजेदार तरीका बनकर सामने आया है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here