Trending

ज्वालामुखी ने किया इन शहरों को तबाह

धरती पर करोड़ों साल से ज्वालामुखी मौजूद हैं। आज भी दुनिया में 1500 से ज्यादा ज्वालामुखी धधक रहे हैं।

ऐसे ही कई ज्वालामुखियों की वजह से कई प्राचीन शहर और सभ्यताएं हमेशा के लिए तबाह हो गईं। जानिए ऐसे ही 9 शहरों के बारे में।

1. पोम्पई
इटली में स्थित पोम्पई एक प्राचीन शहर था। साल 79 में वेसुवियस ज्वालामुखी के विस्फोट से यह रोमन शहर पूरी तरह नष्ट हो गया।

2. हर्कुलेनियम
यह रोमन सिटी भी मॉडर्न इटली के एर्कोलानो में स्थित है। यह शहर भी साल 79 में माउंट वेसुवियस के विस्फोट के बाद बहकर आए लावा में खाक हो गया।

3. सेंट पीयरे
कैरिबियन द्वीप मार्टीनिक पर स्थित यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन 1902 में माउंट पेले ज्वालामुखी के विस्फोट ने इसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

4. अर्बोलेस
यह शहर कोलंबिया में स्थित था। 1985 में कोलंबिया के नेवाडो डेल रुइज ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, जिसने अर्बोलेस को जलाकर खत्म कर दिया।

5. लूजोन
फिलीपींस में स्थित इस द्वीप में मौजूद शहर और कस्बे 1991 में हुए पिनातुबो ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद बर्बाद हो गए।

6. क्राकाटोआ
इंडोनेशिया में स्थित यह द्वीप 1883 में क्राकाटोआ ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के बाद तबाह हो गया। इसमें हजारों लोग मारे गए थे।

7. तमबोरा
 इंडोनेशिया में स्थित इस द्वीप पर 1815 में तमबोरा ज्वालामुखी ने आग बरसाई। विस्फोट के बाद राख और लावा ने आसपास का पूरा इलाका खत्म कर दिया।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here