कपड़ों में कपूर रखना क्यों जरूरी?

Trending

पुराने जमाने के लोग अपने कपड़े के अंदर कपूर जरूर रखते थे। आज भी गांवों में यह परंपरा जारी है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर कपड़ों में कपूर क्यों रखते हैं और इसके फायदे क्या हैं?

दरअसल, लंबे समय तक कपड़ों को बंद रखने से उनमें कीड़े लग जाते हैं।

कपड़ों को इन कीड़ों से बचाने के लिए अक्सर उनके बीच कपूर के कुछ टुकड़े रखे जाते हैं।

कपूर की खूशबू बहुत तेज रहती है। इसलिए कीड़े उसके आसपास भी नहीं फटकते।

इसी तरह, कई बार कपड़ों से अजीब सी महक आने लगती है। कपूर रखने से वह महक भी दूर हो जाती है।

कपूर का और भी कई तरह से इस्तेमाल करके कपड़ों को सुरक्षित रख सकते हैं।

कपूर को पीसकर उसमें लैवेंडर का तेल मिला लें और उसका घोल तैयार कर लें।

अब एक बोतल में यह घोल भरकर पूरी आलमारी में स्प्रे करें।

इससे अलमारी में किसी भी तरह की गंध और कीड़े नहीं लगेंगे। कपड़े भी सेफ रहेंगे।

दूसरे केमिकल्स की तरह कपूर का इस्तेमाल करने से कपड़ों को नुकसान नहीं होता और कलर भी नहीं जाता।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here