बहुत से लोग सोचते हैं कि अंटार्कटिका सबसे ठंडा है, लेकिन वह कोई देश नहीं, एक महाद्वीप है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ठंडे देशों के बारे में।
सबसे ठंडा रहने वाला देश कनाडा है, जहां का औसत तापमान -5.35 डिग्री सेल्सियस होता है यानी यहां ठंड आम बात है।
रूस -5.10 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर है। ओयम्याकॉन दुनिया का सबसे ठंडा इलाका है, जहां तापमान -60 डिग्री से भी नीचे चला जाता है।
तीसरे नंबर पर है मंगोलिया,
जिसके कुछ इलाकों में -40 डिग्री
तक तापमान गिर जाता है और औसत तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस होता।
इसके बाद नंबर आता है नॉर्वे, किर्गिस्तान, फिनलैंड और आइसलैंड का जहाँ का औसत तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस होता है।
ठंड के मामले में ताजिकिस्तान, स्वीडन और एस्टोनिया भी इस लिस्ट में हैं। इन देशों में भी सालभर तापमान बेहद कम रहता है।
अब बात भारत की करें, तो भारत
इस लिस्ट में 17वें नंबर पर है
लेकिन सियाचिन जैसे इलाकों में
तापमान -50 डिग्री तक चला जाता है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के कुछ हिस्सों में ठंड का कहर इतना होता है कि वहां जिंदगी रुक सी जाती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें