रूस के ओमाइकॉन में जम जाते हैं आंसू, पसीना निकले तो मौत
पृथ्वी का सबसे ठंडा रिहायशी इलाका
साइबेरिया के पूर्वी इलाके में बसे ओमाइकॉन में करीब 500 लोग रहते हैं। गर्मियों में यहां का तापमान -10 डिग्री से कम रहता है और सर्दियों में -80 डिग्री तक पहुंच जाता है।
हर घर-दुकान में चौबीसों घंटे सेंट्रल हीटिंग सिस्टम ऑन रहता है, गाड़ियां भी चौबीसों घंटे चालू रखनी पड़ती हैं। बिना फ्रिज आईसक्रीम, मांस-मछली महीनों तक सुरक्षित रहती है।
मास्को से ओमाइकॉन जाने के लिए सड़कें बनाई गई हैं। इस सफर में 4 दिन का समय लगता है। इन सड़कों को रोड ऑफ बोन्स कहते हैं, इनकी भी एक अलग कहानी है।
सोवियत तानाशाह स्टालिन अपने विरोधियों की जान लेने का नया तरीका खोजा। उनसे इन ठंडे इलाकों में सड़कें बनवाने लगा और काम के दौरान बहुत से लोगों ने दम तोड़ दिया।