1600 फिलिस्तीन समर्थक गिरफ्तार

Trending

अमेरिका में पुलिस की सख्ती के बावजूद प्रदर्शन जारी। 30 यूनिवर्सिटीज के 1600 से ज्यादा छात्र गिरफ्तार हो चुके हैं।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी का आदेश है कि प्रदर्शनकारी छात्र कैंपस छोड़ दें, अन्यथा गिरफ्तारी के लिए तैयार रहें।

छात्र चश्मे, मास्क और हेलमेट पहनकर कैंपस में ही डटे हैं। सभी यूनिवर्सिटी कैंपस पुलिस के घेरे में हैं।

प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई हैं। इस दौरान सैकड़ों छात्र गिरफ्तार हुए।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बुधवार रात फिलिस्तीन और इजराइल समर्थक छात्र आपस में भिड़ गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल समर्थक रॉड और पेपर स्प्रे लेकर आए और फिलिस्तीन समर्थकों पर हमला कर दिया।

एना नाम की एक छात्रा ने दावा किया कि पुलिस चुपचाप खड़ी देखती रही। काफी समय तक कुछ नहीं किया।

फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने सोमवार देर रात कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक बिल्डिंग, हैमिल्टन हॉल पर कब्जा कर लिया था।

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मंगलवार रात रैंप लगाकर खिड़की के रास्ते यूनिवर्सिटी में दाखिल हुए और बिल्डिंग कब्जा मुक्त करवाई।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here