दुनिया में ऐसे 22 देश हैं जो एक ही संगठन से जुड़े हैं। इनका नाम है 'अरब लीग'। एक ऐसी यूनिटी जो भाषा, संस्कृति और इतिहास के धागों से बंधी है।
अरब लीग की शुरुआत 1945 में हुई थी। अब बात करते हैं अरब लीग के उन 22 सदस्य देशों की जो एशिया और अफ्रीका में फैले हैं।
अरब लीग का मकसद था कि सभी अरबी बोलने वाले देश मिलकर अपने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हितों की रक्षा करें।
अब बात करते हैं अरब लीग के उन 22 सदस्य देशों की जो एशिया और
अफ्रीका में फैले हैं।
अल्जीरिया, मिस्र, लीबिया, मॉरिटानिया, मोरक्को, सूडान, ट्यूनिशिया, सोमालिया, जिबूती और कोमोरोस जैसे देश शामिल हैं। ये सभी देश अफ्रीका में हैं।
एशिया से बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, फिलिस्तीन, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात
और यमन शामिल हैं।
इन देशों की कुल जनसंख्या 45 करोड़ से ज्यादा है और इनका कुल क्षेत्रफल 1.3 करोड़ वर्ग किलोमीटर से भी बड़ा है।
अरब लीग में कुछ देश पर्यवेक्षक यानी "Observer" की भूमिका में भी हैं। ये सदस्य नहीं होते लेकिन चर्चाओं में भाग लेते हैं और अपने विचार रख सकते हैं।
इन देशों में भारत, ब्राजील, वेनेजुएला, चाड, ग्रीस, इरीट्रिया और आर्मेनिया शामिल हैं। इनके पास वोटिंग का अधिकार नहीं होता।
अरब लीग में आब्जर्वर देशों को अरब देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने
का मौका मिलता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें