पूरे देश में एकसाथ
चुनाव कब, कैसे होंगे?
Trending
साल 2029 से 'वन नेशन वन इलेक्शन' लागू
करने की तैयारी है, ताकि देशभर में सारे चुनाव
एकसाथ कराए जा सकें।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कमेटी ने
'वन नेशन वन इलेक्शन' पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
को 18,626 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है।
साल 2029 से 'एक देश-एक चुनाव' लागू
करने के लिए कई राज्य सरकारों का कार्यकाल
बढ़ाना पड़ेगा तो कुछ का घटेगा।
'एक देश-एक चुनाव' की व्यवस्था 3 चरणों
में लागू की जाएगी। इसके लिए दिसंबर 2026
तक 25 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।
मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़
और मिजोरम विधानसभाओं का कार्यकाल
6 महीने बढ़ाकर जून 2029 तक किया जाएगा।
पहला चरण
8 राज्यों में जून 2024 में वोटिंग करानी होगी, ताकि जून 2029 तक इन राज्यों में 5 साल विधानसभाएं चल सकें।
इनमें से 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश,
ओडिशा और सिक्किम का कार्यकाल
जून 2024 में पूरा हो रहा है।
हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली विधानसभाओं का कार्यकाल घटाकर 5 से
8 महीने पहले चुनाव कराना होगा।
दूसरा चरण
6 राज्यों में नवंबर 2025 को मतदान कराना होगा, उसके बाद उनका कार्यकाल सिर्फ साढ़े
3 साल का होगा।
इनमें से सिर्फ बिहार का कार्यकाल ही
2025 तक पूरा हो सकेगा, उसके बाद अगला
कार्यकाल साढ़े 3 साल का होगा।
5 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम
बंगाल और पुद्दुचेरी का वर्तमान कार्यकाल
3 साल 7 महीने घटा दिया जाएगा।
तीसरा चरण
11 राज्यों में दिसंबर 2026 में चुनाव कराए
जाएंगे, जिसके बाद उनका अगला कार्यकाल
सिर्फ सवा 2 साल का होगा।
इसके लिए 11 में से 5 राज्यों यूपी, गोवा,
मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड का वर्तमान
कार्यकाल 3 से 5 महीने घटाया जाएगा।
बाकी 6 राज्यों गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा का कार्यकाल
13 से 17 महीने तक कम होगा।
इन 3 चरणों के बाद देश की सभी विधानसभाओं
का कार्यकाल जून 2029 में समाप्त होगा,
फिर एकसाथ चुनाव हो सकेंगे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here