Trending

वैसलीन: तेल के
कुओं से स्किन तक का सफर

वैसलीन, जो पेट्रोलियम जेली का एक लोकप्रिय ब्रांड है, पिछले एक सदी से अधिक समय से लगभग हर घर में इस्तेमाल हो रहा है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह जादुई क्रीम कैसे बनती है? दरअसल इसका सफर कच्चे तेल से शुरू होता है, जिसे धरती की अंदर से निकाला जाता है।

पेट्रोलियम जेली की खोज 19वीं शताब्दी में केमिस्ट रॉबर्ट चेसब्रो ने की। उन्होंने देखा कि तेल के कुओं में काम करने वाले मजदूर मोम जैसा पदार्थ घाव भरने के लिए यूज कर रहे थे।

आज, इसका निर्माण कच्चे तेल को शुद्ध करने की प्रक्रिया से होता है। सबसे पहले, इसे डिस्टिलेशन के जरिए अलग किया जाता है।

इस प्रक्रिया में कई तत्व अलग–अलग तापमान पर अलग हो जाते हैं। फिर, गाढ़ी जेली को कई फिल्ट्रेशन और हाइड्रोजनेशन से गुजारा जाता है, ताकि अशुद्धियां और गंध हट जाए।

इसके बाद, शुद्ध पेट्रोलियम जेली में मिनरल ऑयल और वैक्स जैसी अन्य सामग्री मिलाई जाती है, ताकि इसकी कंपोजिशन और इफेक्टिवनेस बढ़ाई जा सके।

इस पूरी प्रक्रिया में क्वालिटी कंट्रोल के सख्त मानकों का पालन किया जाता है, ताकि यह पूरी तरह सुरक्षित हो।

अंत में, तैयार वैसलीन को जार और ट्यूब में भरकर दुनिया भर के कंज्यूमर तक पहुंचाया जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here