Trending

दुनिया भर में आज भी कई देश ऐसे हैं, जहां पर महिलाओं का खतना किया जाता है। कई बार यह खतरनाक परंपरा जानलेवा भी साबित हो सकती है। 

महिलाओं का खतना करने की परंपरा, खास तौर पर अफ्रीकन देशों में प्रचलित है। इस परंपरा का 2000 साल से भी पुराना इतिहास है।

यह महिला के बाहरी जननांग के हिस्से को काटने की प्रक्रिया है, जो अक्सर संस्कृति, धर्म या परंपरा के नाम पर की जाती है।

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने इस प्रक्रिया को मानवाधिकारों का उल्लंघन कहा है। इस प्रक्रिया के दौरान महिलाएं तेज दर्द से गुजरती हैॆ। बहुत ज्यादा खून बहने से उनकी जान जाने का भी खतरा होता है।

कई मायनों में हानिकारक होने के बावजूद भी यह प्रक्रिया आज भी प्रचलन में है। जानिए वह 10 देश जहां आज भी महिलाओं का खतना किया जाता है। 

दुनिया भर में आज भी कई देश ऐसे हैं, जहां पर महिलाओं का खतना किया जाता है। कई बार यह खतरनाक परंपरा जानलेवा भी साबित हो सकती है। 

(यह डेटा 15 से 19 की उम्र की महिलाओं का हैं, जिनका खतना किया जाता है।)

10. मॉरिटानिया
कितनी महिलाएं प्रभावित: 56%

9. सिएरा लियोन 
कितनी महिलाएं प्रभावित: 61%

8. इरीट्रिया 
कितनी महिलाएं प्रभावित: 69%

7. मिस्त्र
कितनी महिलाएं प्रभावित: 70%

6. गांबिया
कितनी महिलाएं प्रभावित: 73%

5. जिबूती 
कितनी महिलाएं प्रभावित: 78%

4. सूडान
कितनी महिलाएं प्रभावित: 82%

3. माली
कितनी महिलाएं प्रभावित: 86%

2. गिनी
कितनी महिलाएं प्रभावित: 92%

1. सोमालिया
कितनी महिलाएं प्रभावित: 99%

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here