आधुनिक दुनिया में जहां लोकतंत्र का बोलबाला है, वहीं कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां आज भी राजशाही चल रही है।
आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में, जहां राजा-रानी केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं।
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज हैं और वहां का शासन पूरी तरह उनके हाथों में है।
दक्षिण पूर्व एशियाई देश ब्रूनेई की सत्ता सुल्तान हसनल बोल्किया के हाथों में है और वही देश के हर कानून और फैसले लेने के
इकलौते अधिकारी हैं।
एक और मुस्लिम देश ओमान में भी सुल्तान का ही राज है। वहां सुल्तान हैथम बिन तारिक के शब्दों को ही उस देश का कानून माना जाता है।
नीदरलैंड के राजा किंग विलेम अलेक्जेंडर हैं। उनका काम देश का प्रतिनिधित्व करना है और कानूनी प्रक्रिया में भी उनका अहम योगदान होता है।
किंग चार्ल्स III ब्रिटेन की ऐतहासिक राजशाही परंपरा के प्रतीक हैं और प्रमुख भी, हालांकि ब्रिटेन में असली ताकत वहां की निर्वाचित सरकार के पास है।
जापान के सम्राट नारुहितो 2019 में सिंहासन पर बैठे। वह जापान की परंपराओं और संस्कृति का चेहरा हैं। हालांकि, ज्यादातर ताकत वहां के प्रधानमंत्री के पास रहती है।
स्वीडन के राजा किंग कार्ल सोलहवें गुस्ताफ हैं। प्रीतकात्मक तौर पर देश के मुखिया वही हैं। यहां भी सत्ता संसद के पास है।
स्पेन के राजा किंग फेलिप VI हैं। उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रतीक माना जाता है। वह 2014 में अपने पिता के इस्तीफ के बाद राजा बने थे।
नॉर्वे का साम्राज्य यूरोप के सबसे पुराने साम्राज्यों में से एक है। यहां के राजा हैं हेराल्ड V, लेकिन यहां भी सत्ता की असली ताकत निर्वाचित सदस्यों के पास होती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें