1. सऊदी अरब
कहां स्थित: मध्य पूर्व
सऊदी अरब में सत्ता शाही परिवार के पास रहती है। वर्तमान में सलमान बिन अब्दुलजीज अल सऊद यहां के राजा हैं।
2. ब्रुनेई
कहां स्थित: दक्षिण-पूर्व एशिया
ब्रुनेई देश का पूरा कंट्रोल सुल्तान हसनल बोल्कियाह के पास है। सुल्तान हसनल ही यहां के प्रधान मंत्री भी हैं। यहां शरिया कानून लागू है।
3. इस्वातिनी
कहां स्थित: दक्षिणी अफ्रीका में
इस्वातिनी अफ्रीका का एकमात्र ऐसा देश है जहां पर पूर्ण राजतंत्र है। राजा मस्वाती III को वर्तमान में यहां के प्रमुख है।
4. ओमान
कहां स्थित: मध्य पूर्व में
वर्तमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक ओमान पर शासन कर रहे हैं। ओमान अरब के सबसे शांत और स्थिर देशों में से एक है।
5. भूटान
कहां स्थित: दक्षिण एशिया में
राजतंत्र की संविधान के अधीन होने के बावजूद भूटान में एक बड़ी भूमिका है। राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक यहां के संवैधानिक राजा हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें