Trending

विलुप्त होने की कगार पर 8 स्तनधारी प्रजातियां

हमारी धरती पर कई अनोखे जीव हैं, लेकिन इनमें से कुछ जीव विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। संकटग्रस्त जीवों की इस लिस्ट में स्तनधारी पशु भी शामिल हैं।

IUCN की तरफ से इन जीवों को "क्रिटिकली एंडैंजर्ड" अर्थात गंभीर रूप से संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है। इन्हें नहीं बचाया गया, तो ये हमेशा के लिए लुप्त हो जाएंगे।

1. वैक्विटा
मेक्सिको की खाड़ी में पाया जाने वाला दुनिया का सबसे दुर्लभ समुद्री जीव। अवैध मछली पकड़ने के कारण इसकी संख्या 10 से भी कम रह गई है।

2. सुमात्रा गैंडा
दुनिया के सबसे छोटे गैंडे की यह प्रजाति इंडोनेशिया के जंगलों में पाई जाती है। अवैध शिकार और जंगलों की कटाई से अब यह विलुप्ति के करीब है।

3. अमूर तेंदुआ
यह सबसे दुर्लभ तेंदुआ है, जिसकी केवल 100 से कम संख्या बची है। ये रूस और चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाए जाते हैं। शिकार और जंगलों के विनाश के कारण अब यह संकट में।

4. जावा गैंडा
दुनिया के सबसे दुर्लभ गैंडों में से एक है जो केवल इंडोनेशिया के उजहलुजंग नेशनल पार्क में पाया जाता है। अवैध शिकार और निवास स्थान की कमी से अब यह भी संकट में है।

5. हाइनान गिब्बन
यह दुनिया का सबसे दुर्लभ बंदर है, जो केवल चीन के हाइनान द्वीप के जंगलों में पाया जाता है। इनकी संख्या 40 से भी कम रह गई है।

6. रोलावे मंकी
पश्चिमी अफ्रीका के घाना और आइवरी कोस्ट में पाया जाने वाला यह दुर्लभ बंदर जंगलों की कटाई और अवैध शिकार से संकट में आ । इनकी संख्या कुछ सौ ही बची है।

7. चाइनीज पैंगोलिन
चीन और आसपास के देशों में पाया जाने वाला यह सबसे ज्यादा तस्करी किया जाने वाला स्तनधारी है। लेदर और अवैध शिकार की वजह से इनकी संख्या खत्म होने को है।

8. कैट बा लंगूर
वियतनाम के कुछ छोटे द्वीपों में पाए जाने वाले इस लंगूर की संख्या जंगलों की कटाई और अवैध शिकार की वजह से 100 से भी कम रह गई है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here