Trending

सांप जैसे टेढ़े-मेढ़े
 पेड़ों का जंगल

दुन‍िया में अजूबों की कमी नहीं है। इंसान ही नहीं, प्रकृत‍ि भी समय-समय पर अपने अजूबों से लोगों को हैरान करती रहती है। 

प्रकृत‍ि के अजूबों का उदारहण पोलैंड का ये क्रूक्‍ड जंगल है। जि‍से देखकर शायद ही कोई ऐसा हो जो हैरान न हो। 

यह जंगल दुन‍िया के बाकी जंगलों से काफी अलग है और अपने भयानक सांपों जैसे टेढ़े-मेढ़े पेड़ों की वजह से जाना जाता है।

पोलैंड के ग्रेफाइनो जंगल में टेढ़े-मेढ़े पेड़ उगते हैं, जो सांप जैसे दिखते हैं। यहां करीब 400 ऐसे पेड़ हैं। जिनमें से कई 90 डिग्री तक मुड़े हुए हैं।

बताया जाता है कि गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से इन पेड़ों का आकार ऐसा हो गया है। हालांकि, इन पेड़ों के झुकने की सही वजह अब तक नहीं पता चल सकी है।

दुनिया भर से पर्यटक इस डरावने जंगल में घूमने के लिए जाते हैं। जहां किसी हॉरर मूवी जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here