इंसानों की तरह गिनती करने वाले पक्षी
Trending
कई पशु-पक्षी अपनी समझदारी और सूझबूझ के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या कोई जानवर इंसानों की तरह अंकों को गिन सकता है?
भले ही सुनने में अजीब लगे, लेकिन कैरियन कौवे ऐसे कई काम कर सकते हैं, जो अभी तक इंसान करते रहे हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक इन कौवों की समझदारी का स्तर काफी हद तक इंसानों से मिलता-जुलता है।
कैरियन कौवे इंसानों के चेहरे पहचान सकते हैं। ये बच्चों की तरह बोल-बोलकर 3 तक गिनती भी गिन सकते हैं।
बोल-बोलकर गिनने का यह तरीका इंसानों जैसा ही है और इंसानों के अलावा अब सिर्फ कौवे ऐसा करते पाए गए हैं।
एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या कौवे इंसानों की तरह गिनती गिन सकते हैं।
इसके लिए वैज्ञानिकों ने कौवों को गिटार और ड्रम की धुन पर 1 से 4 अंक तक पढ़ना सिखाया।
हर अंक के लिए उन्हें अलग आवाज निकालने के लिए प्रेरित किया गया। फिर टेस्ट में पता चला कि सभी कौवे 3 तक गिनना सीख गए हैं।
इससे यह भी बात भी एक बार फिर साफ हुई कि कुछ पक्षी जानकारियां साझा करने के लिए आवाजों का इस्तेमाल करते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here