ठंडे खून-फौलादी जबड़ों वाले 10 समुद्री रेप्टाइल्स
Trending
ठंडा खून, फौलाद को फाड़ देने वाले जबड़े और टनों वजन वाला विशाल शरीर, हजारों साल पहले समंदर पर धरती के सबसे खतरनाक जीवों का राज था।
ये समुद्री रेप्टाइल्स अगर जिंदा होते तो शायद इंसान न तो कभी समुद्री यात्राएं शुरू कर पाते और न ही इतनी तेज तरक्की।
जानिए धरती के इतिहास के 10 सबसे खतरनाक रेप्टाइल्स यानी सरीसृप जीव कौन थे, समुद्र में था जिनका आतंक।
1. क्रोनोसोरस
क्रोनोसोरस का नाम प्राचीन यूनानी देवता क्रोनस के नाम पर रखा गया है, जिसने अपने ही बच्चों को खाने की कोशिश की थी।
10 करोड़ साल पहले विलुप्त हो चुके क्रोनोसोरस 33 फीट लंबे और 7 टन वजन वाले होते थे।
2. लियोप्लेरोडोन
75 फुट लंबे और 10 टन के लियोप्लेरोडोन 14 करोड़ साल पहले तक समंदर के सबसे खतरनाक शिकारी थे।
3. डाकोसॉरस
11.23 करोड़ साल पहले तक डाकोसॉरस शार्क के सबसे बड़े दुश्मन थे। इनके जीवाश्म इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और जर्मनी में पाए गए हैं।
4. शोनीसौरस
60 फुट तक लंबे, 33 टन वजन वाले ये रेप्टाइल 21.20 करोड़ साल पहले समुद्र से विलुप्त हुए। सिर्फ इनकी खोपड़ी ही 9 फीट तक लंबी होती थी।
5. आर्केलॉन
6.6 करोड़ साल पहले विलुप्त हुए ये कछुए 12 फुट तक लंबे और 2 टन तक वजन वाले होते थे, जिनके चंगुल से बच पाना नामुमकिन था।
6. क्रिप्टोक्लिडस
1.45 करोड़ साल पहले विलुप्त हुए क्रिप्टोक्लिडस का वजन 80 टन तक का होता था, जिससे उससे बड़े दूसरे रेप्टाइल्स ही मारकर खा गए।
7. क्लिडास्टेस
साढ़े 6 करोड़ साल पहले तक समुद्र पर राज करने वाले क्लिडास्टेस पानी में तैरने वाली विशाल मछली की तरह था, जिसके पैने दांत थे।
8. प्लोटोसॉरस
प्लोटोसॉरस भी 6.6 करोड़ साल पहले धरती से विलुप्त हो चुके थे। 40 फीट तक लंबे ये रेप्टाइल शार्क जैसी बड़ी मछलियों का शिकार करते थे।
9. नोथोसॉरस
10 से 13 फिट तक लंबे नोथोसाॅरस का अस्तित्व 21 करोड़ साल पहले खत्म हो चुका था।
सील और मगरमच्छ के मेल जैसा दिखने वाला नोथोसॉरस यूरोप से लेकर चीन तक पानी में राज करता था।
10. पचिरहाचिस
5 से 6 फिट लंबे ये रेप्टाइल जितना छोटा था, उतना ही खतरनाक भी। समुद्री सांप जैसे दिखने वाले पचिरहाचिस के पैर भी हुआ करते थे।
Click Here लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here