Trending

मौत से भी गहरा है चैलेंजर डीप?

धरती के सबसे गहरे स्थान का नाम है चैलेंजर डीप, जो प्रशांत महासागर के नीचे मरियना ट्रेंच में स्थित है।

चैलेंजर डीप समुद्र तल से लगभग 11,000 मीटर नीचे है। इतनी गहराई पर आज तक कुछ ही लोग पहुंच पाए हैं।

मरियना ट्रेंच एक अर्धचंद्राकार खाई है, जिसकी लंबाई करीब 2,550 किलोमीटर और चौड़ाई 69 किलोमीटर है और यह पृथ्वी के सबसे रहस्यमय क्षेत्रों में से है।

दो टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से बनी यह खाई मरिआना द्वीप के पूर्व में स्थित है।

चैलेंजर डीप का नाम HMS Challenger जहाज के नाम पर रखा गया था। यह जहाज 19वीं सदी में समुद्र की गहराई मापने के लिए निकला था।

Jacques Piccard और Don Walsh ने सबसे पहले यहां गोता लगाया था। बाद में James Cameron और Victor Vescovo ने भी यह सफर तय किया।

यहां का वातावरण बेहद कठोर है, तापमान शून्य के करीब और दबाव इतना कि 480 कारें एक-दूसरे पर रख दी जाएं, तब बराबरी संभव।

इसके बावजूद यहां जीवन मौजूद है। कुछ खास तरह के जीव जैसे माइक्रोऑर्गैनिज्म और गहरे समुद्र के जीव यहां पाए जाते हैं।

यह जगह रिसर्च के लिए बेहद खास है। वैज्ञानिक यहां जीवन की उत्पत्ति और ब्रह्मांड में जीवन की संभावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here