आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से खरीदा था तेजाब

दिल्ली में लड़की पर
एसिड अटैक

देश की राजधानी में एक लड़की एसिड अटैक
का शिकार हुई। पीड़िता की हालत नाजुक है।
एसिड चेहरे के अलावा आंखों में भी गया है। 

लड़की अपनी छोटी बहन के साथ कहीं बाहर
जा रही थी, तभी बाइक से आए 2 नकाबपोश
लोगों ने उस पर तेजाब फेंका और फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को
गिरफ्तार किया। आरोपियों ने शातिर तरीके
से एसिड अटैक को अंजाम दिया। उन्होंने ने
तेजाब फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदा था।

हर्षित अग्रवाल बाइक चला रहा था,
सचिन अरोरा ने तेजाब फेंका और वीरेंद्र सिंह
ठीक उसी समय सचिन का स्कूटर, मोबाइल
लेकर दूसरी जगह चला गया, ताकि सचिन
की लोकेशन ट्रेस न हो।

लड़की का चेहरा काफी झुलस गया है।
उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल
रहा है। लड़की के पिता ने मीडिया को
बताया कि बेटी की हालत गंभीर है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here