Trending

क्या औरंगजेब
हिंदुओं से नफरत
करता था?

औरंगजेब इतिहास के सबसे विवादित शासकों में से एक है। जहां एक तबका उसे कट्‌टर, अत्याचारी शासक मानते हैं, वहीं कुछ लोग उसके शासनकाल की तारीफ भी करते हैं।

इतिहासकार इरफान हबीब का कहना है कि औरंगजेब हिंदुओं से नफरत की वजह से नहीं, बल्कि अपनी ताकत दिखाने के लिए मंदिरों को तोड़ता था।

औरंगजेब की सेना में सबसे ज्यादा हिंदू ही थे। वह चाहता तो इन सभी का धर्म बदलवा देता, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने सिर्फ अपने दुश्मनों को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया।

इतिहासकार राम पुनियानी कहते हैं कि औरंगजेब को हिंदू विरोधी मानने की 2 वजहें हैं- पहला, वह इस्लाम धर्म को मानने वाला कट्टर सुन्नी था। दूसरा वह मौलानाओं के प्रभाव में फैसले लेता था।

इसी तरह, 3 और वजहों ने भारतीयों की नजर में उसकी छवि सबसे क्रूर और कट्टर मुगल शासक की बना दी।

पहली, काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ा विवाद। दूसरी, गैर–मुस्लिमों से लिए जाने वाला जजिया कर। और, तीसरी सिख गुरु तेग बहादुर की हत्या।

हालांकि, पुनियानी औरंगजेब को हिंदुओं से नफरत करने वाला और कट्टर शासक नहीं मानते। उनके मुताबिक औरंगजेब ने अपने विरोधियों को संदेश देने के लिए मंदिर गिरवाए थे।

इतिहासकार प्रदीप केसरवानी का कहना है कि औरंगजेब ने मंदिर सिर्फ तोड़े नहीं, बल्कि बनवाए भी थे। उसके बनाए गए मंदिरों में बालाजी मंदिर चित्रकूट, उमानंद मंदिर गुवाहाटी शामिल हैं।

औरंगजेब इतिहास के सबसे विवादित शासकों में से एक है। जहां एक तबका उसे कट्‌टर, अत्याचारी शासक मानते हैं, वहीं कुछ लोग उसके शासनकाल की तारीफ भी करते हैं।

कई मंदिरों जैसे महाकालेश्वर और सोमेश्वर मंदिर को उसने दान दिए थे। औरंगजेब और दूसरे मुगल शासकों ने हिंदू और मुस्लिम के बीच भाईचारा बढ़ाने की भी कोशिश की।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here