Trending

बैक्टीरिया और वायरस में कौन ज्यादा खतरनाक?

हम रोजमर्रा की जिंदगी में बैक्टीरिया और वायरस का नाम सुनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है? आइए समझते हैं।

बैक्टीरिया एक जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो खुद से बढ़ सकते हैं और विभाजित हो सकते हैं।

दूसरी ओर, वायरस जीवित नहीं होते वे केवल किसी जीवित कोशिका में जाकर ही बढ़ सकते हैं।

बैक्टीरिया का शरीर जटिल होता है, जिसमें कोशिका की झिल्ली और साइटोप्लाज्म होता है। वहीं, वायरस में सिर्फ डीएनए या आरएनए और एक प्रोटीन कवर होता है।

बैक्टीरिया खुद से विभाजन करके संख्या बढ़ाते हैं, लेकिन वायरस ऐसा नहीं कर सकते। वायरस को जीवित रहने और बढ़ने के लिए होस्ट सेल की जरूरत होती है।

बैक्टीरिया हर जगह पाए जाते हैं, पानी, मिट्टी, इंसानों और जानवरों के शरीर में भी। इनमें से कई फायदेमंद होते हैं जबकि कुछ संक्रमण फैला सकते हैं।

फ्लू, डेंगू, कोरोना, खसरा जैसी बीमारियां वायरस के कारण होती हैं, जबकि टीबी, निमोनिया, फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियां बैक्टीरिया से फैलती हैं।

बैक्टीरिया के संक्रमण को एंटीबायोटिक्स से ठीक किया जा सकता है, लेकिन वायरस पर एंटीबायोटिक्स नहीं वैक्सीन और एंटीवायरल दवाएं इस्तेमाल होती हैं।

बैक्टीरिया आमतौर पर शरीर के किसी एक हिस्से में संक्रमण करते हैं, जबकि वायरस शरीर के अंदर फैलकर पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं।

सभी बैक्टीरिया खतरनाक नहीं होते, कई तो पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन ज्यादातर वायरस इंसानों के लिए नुकसानदेह होते हैं।

बैक्टीरिया और वायरस में अंतर समझना जरूरी है, ताकि हम सही इलाज चुन सकें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here