बाल्टिक और बाल्कन देशों में क्या अंतर है। दोनों यूरोप में हैं लेकिन नाम और पहचान में बड़ा फर्क है। चलिए समझते हैं इनका अंतर।
बाल्टिक देशों में लातविया, लिथुआनिया और एस्टोनिया आते हैं। ये देश उत्तरी यूरोप में हैं और बाल्टिक सागर के पास स्थित हैं।
वहीं बाल्कन देशों में दस देश जैसे अल्बानिया, बुल्गारिया, सर्बिया, क्रोएशिया आदि आते हैं। ये सभी दक्षिणी
यूरोप में स्थित हैं।
बाल्टिक देशों में नॉर्डिक और स्लाव लोग रहते हैं। इनकी भाषा बाल्टिक इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार की है।
बाल्टिक क्षेत्र का मौसम खासकर सर्दियों में बहुत ठंडा होता है। जबकि बाल्कन क्षेत्र गर्मियों में काफी गर्म होता है। यह एक प्रमुख जलवायु अंतर है।
बाल्टिक देशों के जंगलों में हिरन, भालू, भेड़िए और सूअर मिलते हैं। जबकि बाल्कन क्षेत्र में अलग तरह के कीड़े, रेप्टाइल और शिकारी पक्षियों की बहुतायत है।
इतिहास की बात करें तो बाल्टिक क्षेत्र में दुनिया का सबसे पुराना सोने का खजाना मिला है। वहीं बाल्कन क्षेत्र में सबसे पहले खेती की शुरुआत हुई थी।
बाल्टिक देश कम संख्या में हैं लेकिन तकनीकी रूप से उन्नत हैं। बाल्कन देश विविध सांस्कृतिक और भाषाई पहचान के लिए जाने जाते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें