जब भी परफ्यूम की बात आती है, तो EDP, EDT, EDC जैसे टर्म सुनाई पड़ते हैं, लेकिन क्या आपको इनका अर्थ पता है?
चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि
ये परफ्यूम टाइप्स क्या हैं और कब
कौन-सा लगाना चाहिए।
EDP यानी Eau de Parfum में खुशबू
का तेल ज्यादा (15-20%) होते हैं,
जबकि EDT यानी Eau de Toilette
में थोड़ा कम (5-15%) तक होते हैं।
Parfum (20-40%), Eau de Cologne (2-5%) और Eau Fraîche में खुशबू से भरे तेल की मात्रा (1-3%) होती है। हर एक को यूज करने का खास मौका भी होता है।
EDP ज्यादा इंटेंस होता है और 4 से 8 घंटे तक चलता है। पार्टी, डेट या ठंडी शाम के लिए यह एकदम सही चॉइस है।
EDT हल्का होता है और 2 से 4 घंटे तक रहता है। यह ऑफिस, कॉलेज या गर्मी के दिनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Parfum में सबसे ज्यादा ऑयल होता है। इसलिए एक बार लगाने पर पूरा दिन चलता है। ये थोड़ा महंगा जरूर है पर स्पेशल ओकेजन के लिए बेस्ट है।
Eau de Cologne में कम तेल और
ज्यादा ताजगी होती है। ये आपको
दिनभर फ्रेश फील कराएगा लेकिन
खुशबू जल्दी उड़ जाती है।
Eau Fraîche ये पानी बेस्ड होता है और सिर्फ 1-2 घंटे टिकता है। गर्मियों में
झटपट फ्रेश होने के लिए बेस्ट है।
EDT और EDC की शुरुआत शाही परिवारों से हुई थी। पहले ये दवा जैसे माने जाते थे।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें