एपल आईफोन का क्रेज दुनिया भर में कई सालों से बना हुआ है। एपल ने एक मेगा इवेंट में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च कर दी है।
जानिए आखिर आईफोन 15 से कितना अलग है आईफोन 16, क्या है दोनों में अंतर।
एपल आईफोन 15 के शुरुआती मॉडल की कीमत 69,900 रुपए है। वहीं, आईफोन 16 के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 79,900 रुपए रखी गई है।
आईफोन 15 के बेस मॉडल में 6.1 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
जबकि, आईफोन 16 के बेस मॉडल में 6.1 इंच की ओएलईडी स्क्रीन के साथ 60 हर्ट्स का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने इसमें 2000 हजार की पीक ब्राइटनेस दी है।
आईफोन-15 में 60 हट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन का कुल वजन 171 ग्राम है। साथ ही इसमें एचडीआर 10 और एचडीआर 10 प्लस का सपोर्ट भी है।
वहीं, आईफोन 16 में एपल ने एचडीआर 10 और एचडीआर 10 प्लस का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन की सुविधा भी मिलती है।
आईफोन 15 के बेस मॉडल में ए16 बायोनिक चिप दी गई है। साथ ही 5 कोर जीपीयू भी दिया गया है। इसमें टाइटेनियम कलर के साथ इंफ्यूस्ड बैक मिलता है।
इस मॉडल में इमरजेंसी एसओएस क्रैश डिटेक्शन फीचर मिलता है। इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
आईफोन 16 के बेस मॉडल में ए18 बायोनिक चिप दी गई है। इस मॉडल के जरिए यूजर्स खुद को आसानी से एक्सप्रेस कर सकते हैं।
कंपनी ने सिरी कमांड में नए बदलाव भी किए हैं। एपल ने इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है।
आईफोन 16 के प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे और 20 सितंबर से यह मार्केट में मिलने लगेगा।
आईफोन 16 के बारे में दैनिक भास्कर पर विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें