LOC और LAC में फर्क क्या होता है।
नाम भले ही मिलता-जुलता हो, लेकिन
ये दोनों बिल्कुल अलग हैं। चलिए आज
इन दोनों को आसान भाषा में समझते हैं।
LOC यानी Line of Control, जो भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमारेखा है।
ये लाइन जम्मू और कश्मीर को दो हिस्सों में बांटती है और यहां आए दिन फायरिंग और घुसपैठ की घटनाएं होती रहती हैं।
LAC यानी Line of Actual
Control, जो भारत और चीन
के बीच की सीमा मानी जाती है।
यहां फौजें आमने-सामने नहीं होतीं,
बल्कि करीब 50 से 100 किलोमीटर
का खाली इलाका होता है।
LOC जम्मू-कश्मीर में पड़ती है।
भारत के पास जम्मू, कश्मीर घाटी और लद्दाख है जबकि पाकिस्तान के कब्जे में है POK यानी पाक अधिकृत कश्मीर।
LAC तीन हिस्सों में बंटी है पश्चिम में लद्दाख, मध्य में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम।
LOC पूरी तरह से तय और चिन्हित है।
यहां दोनों देशों की फौजें आमने-सामने
तैनात रहती हैं और टकराव की
घटनाएं ज्यादा होती हैं।
LAC अब तक पूरी तरह से तय नहीं हो पाई है, इसीलिए यहां डोकलाम, देपसांग, चुमार जैसे टकराव देखने को मिलते हैं।
LOC की लंबाई लगभग 776 किलोमीटर मानी जाती है, जबकि LAC की लंबाई
को भारत 3,488 किलोमीटर और
चीन 2,000 किलोमीटर मानता है।
LOC पर पाकिस्तान अक्सर आतंकवादियों की घुसपैठ कराता है। वहीं, LAC पर चीन धीरे-धीरे कब्जे की कोशिश करता है।
LOC और LAC दोनों ही सीमाएं भारत की सुरक्षा के लिए बेहद संवेदनशील हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें