प्यार और अट्रैक्शन में अंतर करना कई बार मुश्किल होता है। लेकिन, कुछ संकेतों से आप समझ सकते हैं कि आपके लिए आपके पार्टनर की फीलिंग्स का मतलब क्या है।
1. बातों पर गहराई से ध्यान दें
प्यार में इंसान लड़ने की बजाए समाधान ढूढ़ने की कोशिश करता है और अट्रैक्शन में सॉल्यूशन निकालने की बजाए छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं।
2. जलन-इनसिक्योरिटी
प्रेम में विश्वास गहरा होता है, जबकि आकर्षण में असुरक्षा और जलन हावी रहती है।
3. अट्रैक्शन बर्बाद कर सकता है
अट्रैक्शन में कंट्रोल करने की चाहत ज्यादा होती है और फ्रीडम एकदम नहीं। रिश्तों को इससे नुकसान पहुंचता है। जबकि, प्यार फ्रीडम देता है।
4. मतलबी होना
प्यार में अक्सर हम दूसरे के फायदे के बारे में सोचते हैं, वहीं अट्रैक्शन में इंसान को अपना फायदा पहले दिखता है।
5. इंटिमेसी की चाहत
अट्रैक्शन में फंसा व्यक्ति सबसे पहले इंटिमेसी की चाह रखता है। जबकि, प्यार में फिजिकल इंटिमेसी के साथ इमोशनल इंटिमेसी भी उतनी ही गहरी होती है।
6. प्यार का कोई सीमा नहीं
प्यार की कोई सीमा नहीं होती, यह समय के साथ बढ़ता जाता है। आकर्षण में इतनी शर्तें होती हैं कि जीना भी मुश्किल हो जाता है। अट्रैक्शन एक दिन खत्म हो जाता है।
7. प्यार समय मांगता है
आकर्षण जितनी तेजी से किसी के प्रति होता है, उतनी ही तेजी से खत्म भी हो जाता है। वहीं, प्यार जीवन में धीरे-धीरे घुलता है और अनंत काल तक बना रहता है।
8. जल्दी पाने की चाह
अट्रैक्शन में अक्सर इंसान को सब कुछ जल्दी चाहिए होता है, फिर भले ही रिश्ता ही क्यों न खत्म हो जाए। प्यार में हमेशा इंसान धैर्य में रहता है।
9. गहरी बातचीत का महत्व
बातचीत की गहराई से रिश्ते की नींव मजबूत होती है। आपका पार्टनर इससे बचने की कोशिश करता है या बातें टालता है, तो यह सीरियस न होने का संकेत है।
10. ख्यालों में खोए रहना
प्यार में सब कुछ पार्टनर से जुड़ा दिखता है, क्योंकि वह लाइफ का सेंटर बन जाता है। जबकि, अट्रैक्शन में अपनी खुशी ज्यादा मायने रखती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें