पौधों को पानी और धूप मिलने के बाद भी कई बार फिर भी वे अच्छे से नहीं बढ़ते। इसका एक बड़ा कारण मिट्टी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होता है।
पौधों को सही पोषण देने के लिए 2 चीजें खाद और उर्वरक काम आती हैं। दोनों मिट्टी को बेहतर बनाते हैं, लेकिन इनका तरीका और असर अलग होता है।
उर्वरक एक तरह का पौधों का खाना है। यह प्राकृतिक या रासायनिक रूप में मिलता है।
उर्वरक में खास पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम होते हैं।
प्राकृतिक उर्वरक में वर्मी कम्पोस्ट, चूना पत्थर और बोन मील आते हैं। वहीं, रासायनिक उर्वरक जैसे यूरिया याअमोनियम
नाइट्रेट होते हैं।
खाद पूरी तरह जैविक होती है और मिट्टी को धीरे-धीरे उर्वर बनाती है। यह जानवरों के मल और सड़े-गले पौधों से बनती है।
खाद में जानवरों के गोबर और पौधों का कचरा आता है। यह मिट्टी में नमी बनाए रखने और सूक्ष्म जीवों को बढ़ावा देने में मदद करती है।
खाद धीरे असर करती है पर मिट्टी की सेहत बेहतर बनाती है। उर्वरक तेज असर करते हैं लेकिन अधिक मात्रा के उपयोग से पौधों को नुकसान भी पहुंचाता है।
प्राकृतिक तरीकों में खाद बढ़िया है लेकिन जरूरत पड़ने पर सही मात्रा में उर्वरक का इस्तेमाल करके पौधों को जल्दी पोषण दिया जा सकता है।
खाद को मिट्टी में सीधे मिलाया जा सकता है। उर्वरक को सावधानी से देना पड़ता है ताकि पौधों को नुकसान न हो और जमीन भी खराब न हो।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें