Trending

मॉक, फायर
और इवैक ड्रिल
में फर्क?

क्या आप जानते हैं मॉक, फायर और इवैकुएशन ड्रिल में फर्क होता है। ये तीनों एक जैसे लग सकते हैं लेकिन इनका उद्देश्य और तरीका अलग होता है।

मॉक ड्रिल का मतलब होता है किसी भी आपात स्थिति की नकली तैयारी। इसका मकसद पूरी तैयारी और प्रतिक्रिया को जांचना होता है।

फायर ड्रिल केवल आग लगने की स्थिति में की जाती है। इसका उद्देश्य होता है कि सभी लोग अलार्म सुनकर सुरक्षित बाहर निकलने की प्रक्रिया को समझें।

इवैकुएशन ड्रिल का फोकस केवल सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने पर होता है। ये किसी भी खतरे की स्थिति में की जा
सकती है।

मॉक ड्रिल सबसे बड़ी होती है, जिसमें फायर और इवैकुएशन ड्रिल शामिल हो सकती हैं।

हाल ही में भारत में राष्ट्रव्यापी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल हुई। इसमें ब्लैकआउट, सायरन और लोगों की जगह खाली कराना जैसे अभ्यास शामिल थे।

इन ड्रिल्स से यह तय होता है कि अगर असली खतरा आए तो हम कितना तैयार हैं। इसमें कमजोरियां सामने आती हैं और सुधार की दिशा तय होती है।

सुरक्षा नियमों के अनुसार फायर ड्रिल हर तीन से छह महीने में कराई जानी चाहिए। इससे सभी कर्मचारी या विद्यार्थी रास्ते और नियमों को याद रख पाते हैं।

ड्रिल के समय घबराने की जरूरत नहीं होती। तय रूट से चलें, टीम लीडर की बात मानें और सही जगह पहुंचकर सभी की उपस्थिति की पुष्टि करें।

हर मॉक, फायर और इवैकुएशन ड्रिल हमें बेहतर और सतर्क बनाती है। असली आपदा में जान और माल की सुरक्षा इसी अभ्यास पर निर्भर करती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here