Trending

कौवे से भी
 ज्यादा चालाक
 उसका रिश्तेदार

वैसे तो कौवों को बहुत चालाक माना जाता है। लेकिन, उसी के रिश्तेदार रेवेन कौवों से भी ज्यादा स्मार्ट माने जाते हैं। हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों में कौवे नहीं, रेवेन ही दिखाए जाते हैं।

कौवे और रेवेन दोनों ही पक्षियों की कोर्विड्स फैमिली से आते हैं और दोनों काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं। इसीलिए अक्सर लोग दोनों को एक ही मान लेते हैं।

आकार
रेवेन का शरीर 24-27 इंच लंबा और पंखों की लंबाई 3-4 फीट तक होती है। उनका सिर थोड़ा भारी और चौड़ा होता है।

वहीं, कौवे आमतौर पर रेवेन से छोटे, करीब 17-21 इंच के होते हैं। उनके पंख 2.5 फीट तक लंबे होते हैं। कौवों का सिर भी रेवेन के मुकाबले ज्यादा पतला और छोटा होता है।

आवाज
रेवेन की आवाज ज्यादा भारी होती है, जो दूर तक गूंजती है। जबकि, कौवे की कांव-कांव पतली होती है।

व्यवहार
रेवेन ज्यादा निर्भीक, स्मार्ट और क्रिएटिव होते हैं। वे मांसाहारी होते हैं और चूहों से लेकर खरगोश तक का शिकार कर लेते हैं। जबकि, कौवे बीज से लेकर कीड़े तक सब खा लेते हैं।

समस्या समाधान
वैसे तो कौवे भी समझदार होते हैं, लेकिन रेवेन चतुराई में उनसे आगे हैं। वे समस्याओं को हल करने, दूसरों की नकल करने में माहिर होते हैं। मुश्किल काम को आसानी से कर लेते हैं।

उम्र
रेवेन 10-15 साल से लेकर 40 साल तक जिंदा रह सकते हैं, जबकि कौवों का जीवनकाल 7-8 साल तक ही रहता है।

निवास
रेवेन आमतौर पर उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के पहाड़ी क्षेत्रों, जंगलों में पाए जाते हैं, जबकि कौवे इंसानों की आबादी के आसपास, खेतों में रहना पसंद करते हैं।

भारत में भी रेवेन की एक प्रजाति ‘हिमालयन रेवेन’ मिलती है। ये कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, और असम में पाए जाते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here