गूगल पर पूछा गया
असली-नकली
रेशम का फर्क

Trending

हर साल की तरह इस बार भी गूगल ने
ईयर एंड से पहले सबसे ज्यादा सर्च की गई
चीजों की एक लिस्ट जारी की है।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च की गई
चीजों में एक है ‘असली कांजीवरम सिल्क
साड़ी की पहचान कैसे करें।’

सिल्क यानी रेशम एक किस्म का
चमकीला धागा होता है, जो अलग-अलग
पेड़ों और वनस्पतियों में रहने वाले
कीड़ों के द्वारा बनाया जाता है।

इस धागे को बुनकर कारीगर इससे
खूबसूरत फैब्रिक और साड़ियां बनाते हैं।

कांजीवरम एक तरह की सिल्क साड़ी है जो
खास तरह के रेशम के धागों से बुनी जाती है।

ये साड़ियां शुद्ध शहतूत रेशम के
धागे से बुनी जाती हैं। शहतूत रेशम को
मलबरी सिल्क भी कहते हैं।

असली कांजीवरम साड़ी की पहचान उसका
फैब्रिक है, जो चमकीला होता है और छूने में भी
बहुत मखमली और मुलायम होता है।

असली रेशम से बनी साड़ी
हल्की होती है। अगर कपड़ा हाथ में लेकर
भारी लग रहा है तो यह नकली है।

साड़ी की जरी वाला खुला धागा
खींचकर देखें। इसका रंग लाल होना चाहिए।
अगर धागा सफेद है तो थ्रेड नकली है।

ऑनलाइन मार्केट में इसका फर्क पता
करना मुश्किल है। असली रेशम के नाम
पर सिंथेटिक, केमिकली फैब्रिकेटेड थ्रेड
से बने कपड़े बेचे जा रहे हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here