जब बात शानदार कपड़ों की हो तो रेशम और साटन सबसे पहले याद आते हैं। दोनों ही चमकदार और मुलायम होते हैं लेकिन क्या आप इनके बीच फर्क जानते हैं?
रेशम एक प्राकृतिक फाइबर होता है जो सिल्कवर्म से बनता है। यह बेहद नरम, हल्का और चमकदार होता है। गर्मी में भी आरामदायक रहता है।
साटन असल में कोई फाइबर नहीं बल्कि एक बुनाई तकनीक है।
इसमें एक तरफ चमकदार और दूसरी तरफ सादा सतह होती है।
साटन अक्सर पॉलिएस्टर, नायलॉन या रेशम से भी बनाया जाता है। इसका लुक शानदार होता है लेकिन ये पूरी तरह प्राकृतिक नहीं होता।
रेशम में सांस लेने की क्षमता होती है,
जिससे यह गर्मियों में भी ठंडा
और आरामदायक लगता है।
यह त्वचा के लिए भी बेहतर होता है।
साटन खासकर सिंथेटिक साटन, हवा को बहुत पास नहीं होने देता इसलिए गर्म मौसम में यह कभी-कभी चुभन या परेशानी का कारण बन सकता है।
रेशम बेहद नाजुक होता है और इसे खास देखभाल चाहिए। इसे धोने और स्टोर करने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
साटन मजबूत और कम मेंटेनेंस वाला होता है। खासकर सिंथेटिक साटन को आसानी से धोया और इस्तेमाल किया जा सकता है।
रेशम प्राकृतिक और महंगा होता है,
जबकि साटन, खासकर सिंथेटिक वाला, बजट फ्रेंडली होता है और आसानी से मिल जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें