स्पेस स्टेशन
पर देर से बूढ़े
होते हैं लोग

Trending

स्पेस स्टेशन जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की उम्र धरती के मुकाबले धीमे बढ़ती है और वहां लोग देर से बूढ़े होते हैं।

यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मुताबिक ISS पर अंतरिक्ष यात्रियों के लिए समय का बहाव अलग होता है। जिसे साइंस की भाषा में टाइम डिलेशन कहते हैं।

इस वजह से स्पेस स्टेशन में एक महीना बिताने के बाद एस्ट्रोनॉट्स की उम्र पृथ्वी पर रहने वालों की तुलना में 0.005 सेकेंड कम रहती है।

अगर कोई व्यक्ति आईएसएस में 16 साल रहे तो उसकी उम्र पृथ्वी पर रहने वालों की तुलना में 1 सेकेंड कम रहती है।

दरअसल अल्बर्ट आइन्सटाइन की टाइम डिलेशन थ्योरी के अनुसार पूरा ब्रह्मांड 4 डायमेंशनल है।

जिसमें एक डायमेंशन समय का भी है। ऐसे में समय के बहने का फ्लो ब्रह्मांड में हर जगह अलग-अलग है।

अंतरिक्ष के खाली स्पेस में समय सबसे धीमा बहता है। किसी प्लैनेट या गैलक्टियल ऑब्जेक्ट के पास से समय तेजी से गुजरता है।

समय के बहने की स्पीड भी प्लैनेट के डेन्सिटी के अनुसार अलग-अलग होती है।

उदाहरण के लिए 2 जुड़वां बच्चे राम और श्याम हैं। 20वें जन्मदिन पर राम अंतरिक्ष यान में बैठकर अंतरिक्ष में जाने का फैसला करता है।

राम लगभग लाइट की स्पीड से 5 साल तक ब्रह्मांड का चक्कर लगाता है। 

5 साल तक ब्रह्मांड का चक्कर लगाने के बाद वह पृथ्वी पर वापस आता है, तब पता चलता है कि धरती पर रह रहा श्याम 95 साल का हो चुका है।

लाइट की स्पीड में ब्रह्मांड में बिताए गए 5 साल के दौरान धरती पर 75 साल बीत गए। ऐसा टाइम डिलेशन की वजह से हुआ।

अब ऐसे में राम की सही उम्र इस बात पर निर्भर करती है कि आप उसकी उम्र किस तरह से माप रहे हैं।

धरती पर मापे जाने वाले समय के मुताबिक राम की उम्र 95 साल होगी, जबकि उसके शरीर के अनुसार वह सिर्फ 25 साल का होगा।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here