Trending

तनाव या चिंता, असली दुश्मन कौन?

कभी हमें काम की टेंशन तो कभी अनजानी घबराहट होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनाव और चिंता में असली फर्क क्या
होता है।

तनाव किसी बाहरी कारण से होता है। जैसे ऑफिस का प्रेशर या कोई झगड़ा। ये आमतौर पर कारण खत्म होने पर खुद ही चला जाता है।

चिंता बिना किसी साफ वजह के भी हो सकती है। ये लंबे समय तक रह सकती है और रोजमर्रा की जिंदगी को भी प्रभावित कर सकती है।

तनाव के लक्षण होते हैं दिल तेज धड़कना, सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना और थकान महसूस होना।

चिंता में लगातार डर या बेचैनी महसूस होती है। हर समय सतर्क रहना और कई बार बिना कारण ही घबराहट होती है।

अगर कोई समस्या हल हो जाए और फिर भी बेचैनी खत्म न हो तो ये चिंता हो सकती है ये तनाव नहीं है।

तनाव आमतौर पर थोड़े समय के लिए होता है और योग, एक्सरसाइज या समय प्रबंधन से मैनेज किया जा सकता है।

चिंता अगर ज्यादा बढ़ जाए तो पेशेवर मदद जैसे थेरेपी या दवाइयों की सलाह जरूरी हो जाते है।

तनाव और चिंता को पहचानना जरूरी है ताकि वक्त रहते सही कदम उठाया जा सके और मानसिक सेहत को बेहतर रखा
जा सके।

अगर आप लंबे समय से घबराहट या टेंशन में हैं तो किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जरूर बात करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here