बीते कुछ दिनों से यह बहस छिड़ी हुई है कि महंगे स्मार्टफोन से कैब बुक करने पर कंपनियां कैब का किराया बढ़ा हुआ
दिखाती हैं।
यूजर्स के बीच यह बहस इतनी बढ़ गई कि सरकार को भी इस मामले में दखल देना पड़ा। आखिर सच क्या है?
यूजर्स का आरोप है कि अलग-अलग स्मार्टफोन्स (एंड्रॉयड और आईफोन) पर एक ही जगह से एक ही समय पर कैब बुक करने पर किराए में फर्क दिखता है।
खास बात यह है कि जिन फोन्स की बैटरी कम थी, उन पर किराया ज्यादा दिखा। यूजर्स का आरोप है कि कंपनियां अर्जेंसी का फायदा उठा रही हैं।
यूजर्स के मुताबिक आईफोन पर किराया ज्यादा दिखता है और एंड्रॉयड पर कम। वहीं कुछ जगहों पर एक ही समय पर डिस्काउंट भी अलग-अलग मिली।
लोगों का कहना है कि यह बिहेवियरल इकोनॉमिक्स का मामला लग रहा है, जिसमें कंपनियां यूजर्स की स्थिति देखकर किराया बदलती हैं।
इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सरकार की तरफ से कंपनियों को नोटिस जारी कर सफाई मांगी गई।
कैब कंपनियों ने कहा कि उनका किराया फोन के ब्रांड पर निर्भर नहीं करता। किराए में अंतर ट्रैफिक, डिमांड और पिकअप प्वाइंट के कारण अलग–अलग होता है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने इसे अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस बताया और अन्य डिजिटल सेवाओं जैसे फूड डिलीवरी, टिकट बुकिंग की भी जांच के आदेश दिए हैं।
ग्राहकों को उम्मीद है कि इस जांच से किराया तय करने के नियम साफ होंगे और कंपनियां ज्यादा पारदर्शिता बरतेंगी।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें