किस चम्मच का
कौन सा काम?
Trending
दफ्तर में बॉस से लेकर नेताओं तक के
आगे-पीछे घूमते चम्मचों के बारे में तो
सब जानते हैं, लेकिन रसोई में यूज होने
वाले चम्मच भी आप पहचानते हैं क्या?
घर हो या होटल, हर जगह कई तरह
के चम्मचों का इस्तेमाल किया जाता है।
इन चम्मचों को कटलरी कहते हैं।
खाना परोसना हो, मसालों की मात्रा तय
करनी हो या फिर खाना हो, हर काम के
लिए अलग शेप और साइज के
चम्मच होते हैं।
टी-स्पून का इस्तेमाल हर घर में होता है।
आगे से चौड़े और साइज में छोटे इस
चम्मच से चाय की पत्ती, मसाले
निकाले जाते हैं।
अक्सर लोग पूछते दिख जाते हैं कि चाय
में कितने चम्मच चीनी लेंगे। चीनी के
लिए यूज होने वाला चम्मच शुगर
स्पून कहलाता है।
सिर्फ चाय ही नहीं, दूध, शरबत समेत
किसी भी व्यंजन में चीनी की सही मात्रा
का अंदाजा लगाने के लिए शुगर
स्पून यूज किया जाता है।
आईसक्रीम खाने के लिए भी अलग
चम्मच आता है। यह चम्मच आगे से
स्क्वॉयर शेप में कटा रहता है, ताकि
आईसक्रीम की बाइट आसानी से ले सकें।
रसगुल्ले, गुलाब जामुन और हलवा
जैसी मिठाइयां खाने के लिए भी अलग
चम्मच आते हैं। ये डेजर्ट स्पून साइज
में छोटे होते हैं।
गोल और गहरा चम्मच मिले तो समझ
जाइए कि वह सूप स्पून है। इस चम्मच
से आसानी से सूप पी सकते हैं।
टी-स्पून, शुगर स्पून की तरह ही सोडा
स्पून भी आता है, जो काफी छोटा
और गोल आकार का होता है।
गहरे और बड़े साइज वाले चम्मच खाना
परोसने के लिए यूज किए जाते हैं। ऐसे
चम्मच सर्विंग स्पून कहलाते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here