Trending

ऑनलाइन ठगी
का नया तरीका

आजकल ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है लेकिन इसके साथ-साथ UPI फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं।

जंप्ड डिपॉजिट स्कैम ऐसा ही एक नया तरीका है, जिससे स्कैमर्स लोगों को चूना लगा रहे हैं। आइए समझते हैं कि यह स्कैम कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

सबसे पहले स्कैमर्स आपको फोन कॉल, मैसेज या ईमेल के जरिए संपर्क करते हैं। वे दावा करते हैं कि उन्होंने गलती से आपके बैंक अकाउंट में पैसे भेज दिए हैं।

इसके बाद वे आपको फर्जी स्क्रीनशॉट, बैंक स्टेटमेंट या UPI नोटिफिकेशन दिखाते हैं, जिससे आपको यकीन हो जाए कि सच में पैसा आया है।

फिर स्कैमर आप पर दबाव डालता है कि जल्द-से-जल्द पैसे वापस करें।

वह भावनात्मक तरीके से या कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर आपको मजबूर करता है।

फिर पैसे वापस करने के लिए वह UPI रिक्वेस्ट भेजता है, उसे स्वीकार न करें।

क्योंकि जैसे ही आप UPI रिक्वेस्ट स्वीकार करते हैं और पिन डालते हैं, आपके अकाउंट से पैसे कट जायेंगे।

फर्जी कॉल, मैसेज और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और कभी भी अपनी बैंक डिटेल, OTP या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।

अगर आप स्कैम का शिकार हो जाते हैं तो बिना देर किए बैंक और साइबर क्राइम सेल में शिकायत करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here