फ्लाइट में खासकर टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान वायुमंडलीय दबाव में बदलाव के कारण कान बंद होने की समस्या आम है।
कुछ तरीके अपनाकर आप इस समस्या से काफी हद तक खुद को बचा सकते हैं, जिससे बाद में आपको यह परेशानी नहीं होगी।
उड़ान से पहले और उड़ान के दौरान खूब पानी पीने से आपके कान के अंदर यूस्टेशियन ट्यूब नम रहती है, जिससे दबाव को समान करने में मदद मिलती है।
डिहाइड्रेशन से यह ट्यूब सिकुड़ सकती है और दबाव को समायोजित करना मुश्किल हो सकता है।
टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान च्युइंग गम चबाना या कैंडी चूसना एक सरल और प्रभावी तरीका है।
जम्हाई लेने से आपकी यूस्टेशियन ट्यूब खुलती है और कान के अंदर दबाव को समान करने में मदद मिलती है। टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान जानबूझकर जम्हाई लेने की कोशिश करें।
अपनी नाक को उंगलियों से बंद करें, अपना मुंह बंद करें और धीरे से सांस छोड़ने की कोशिश करें। आपको अपने कानों में दबाव महसूस होना चाहिए।
इसे तब तक दोहराएं जब तक आपके कान खुल न जाएं। हालांकि, इसे बहुत जोर से न करें, नहीं तो आप अपने कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यदि आपको सर्दी या एलर्जी है, तो उड़ान से लगभग 30 मिनट से एक घंटे पहले ओवर-द-काउंटर नाक स्प्रे या डीकंजेस्टेंट लेने से नाक और यूस्टेशियन ट्यूब खुल सकती है।
सोते समय आप दबाव में बदलाव को महसूस नहीं कर पाते और कान बंद हो सकते हैं। टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान जागते रहने से आप ऊपर बताए गए तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें