Trending

बढ़ती उम्र के साथ घट जाती है लंबाई!

क्या आपको पता है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे आपकी लंबाई भी घटती जाती है।

दरअसल, साइंस के हिसाब से हमारे शरीर की लंबाई 18 से 20 साल तक ही बढ़ती है। इसके बाद वह कई सालों तक स्थिर बनी रहती है।

30 से 40 साल की उम्र के बाद फिर जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, लंबाई में कमी आने लगती है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह महिलाएं और पुरुष दोनों की ही लंबाई उम्र के साथ घटने लगती है।

आपने अपने घर में अपने दादा-दादी को जरूर देखा होगा कि उनका शरीर धीरे-धीरे सिकुड़ता गया।

लेकिन, इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर की हड्डियों से जुड़ी है, जिनकी वजह से हमारा कद तय होता है।

उम्र के साथ लंबाई घटने का असर हर 10 साल में दिखता है। हर दशक इंसान की लंबाई करीब 1 सेंटीमीटर घटती है।

उम्र जितनी ज्यादा बढ़ेगी, लंबाई घटने का असर उतनी ज्यादा तेजी से दिखेगा।

इंसान की लंबाई में उसके पैरों की हड्डियां, रीढ़ की हड्डी और खोपड़ी यानी स्कल ही इंसान की लंबाई को दिखाता है।

बढ़ती उम्र के साथ पैरों की हड्डियां और खोपड़ी पर कोई असर नहीं होता, लेकिन रीढ़ की हड्डी की लंबाई कम होने लगती है।

इसमें मौजूद डिस्क पतली होने लगती है, इसका असर लंबाई पर सीधे तौर पर देखने को मिलता है।

इसके कई कारण होते हैं, जैसे- डिस्क में मिनिरल्स की कमी होने लगती है, यह पतली होने के साथ इनके आकार में कमी आने लगती है।

पैरों में दो हड्डियों के बीच मूवमेंट को आसान बनाने वाले लिगामेंट भी कमजोर होने लगते हैं।

अगर दोनों की तुलना की जाए पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की लंबाई ज्यादा तेजी से कम होती है।

मेनोपॉज के कारण ऐसा तेजी से होने लगता है, 30 से 70 साल की उम्र तक एक पुरुष की लंबाई औसतन 3 सेंटीमीटर और महिलाओं की लंबाई 5 सेंटीमीटर तक घटती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here