क्या आपने कभी सोचा है कि पूरी दुनिया में कुल कितने डॉग्स होंगे? इसका जवाब है - 90 करोड़। हर देश के हर ब्रीड के डॉग्स मिलाकर यह संख्या 90 करोड़ है।
सिर्फ एशिया महाद्वीप की बात करें, तो यहां सबसे ज्यादा कुत्ते चीन देश में है। चीन में लगभग 5.42 करोड़ डॉग्स हैं।
90 करोड़ की इस कुल आबादी में 75% से 85% डॉग्स ऐसे हैं, जिनका कोई मालिक नहीं है। ये डॉग्स सड़कों पर इधर-उधर फ्री घूमते रहते हैं।
दुनियाभर में जंगली कुत्तों की 35 प्रजातियां पाई जाती है। इन्हें भी फ्री रेंज आबादी में शामिल किया जाता है। यानि इनका कोई मालिक नहीं है।
संयुक्त राज्य अमेरिका में डॉग्स को पेट के तौर पर रखना काफी पसंद किया जाता है। वहां के 6.51 करोड़ घरों में कम से कम एक पेट डॉग तो जरूर है।
फिलहाल दुनिया में कुत्तों की लगभग 200 नस्लें ऐसी हैं, जिन्हें अमेरिकन केनल क्लब से मान्यता प्राप्त है।
लगभग 30 सालों तक USA में लेब्राडोर रिट्रीवर सबसे पॉपुलर नस्ल थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इसकी जगह फ्रेंच बुलडॉग ने ले ली है।
USA के न्यू हैम्पशायर श्रेत्र में पेट डॉग्स रखने की दर सिर्फ 23.75% है, जो कि देश में सबसे कम है। हालांकि यहां बिल्लियों के पालन की दर सबसे ज्यादा है।
हर साल USA में लगभग 30 लाख डॉग्स डॉग शेल्टर में आते हैं। इनमें से सिर्फ 48% डॉग्स ही किसी के द्वारा एडॉप्ट किए जाते हैं।
कई बार शेल्टर में बहुत ज्यादा आबादी होने की वजह से कुत्तों को मार भी दिया जाता है। बहुत बीमार, जख्मी या खूंखार होना भी कुत्तों को मार देने के पीछे का कारण है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें