क्या आपको लगता है कि सबसे सूखी
जगह कोई रेगिस्तान है? बहुत लोग
सहारा का नाम लेंगे लेकिन असली
जवाब आपको हैरान करने वाला है।
धरती का सबसे सूखा महाद्वीप है अंटार्कटिका। वह जगह जो हमेशा बर्फ
से ढंकी होती है, लेकिन वहां की हवा
और ठंड इसे बेहद सूखा बना देती है।
अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में साल भर में सिर्फ 50 मिमी बारिश होती है। कुछ
जगहों पर तो ये 20 मिमी से भी कम है।
यह महाद्वीप एक 'पोलर डेजर्ट' कहलाता है, क्योंकि यहां नमी बेहद कम होती है
और बरसात लगभग न के बराबर।
यहाँ की बेहद ठंडी हवा बादल बनने ही
नहीं देती। साथ ही, तेज हवाएं हर
तरह की नमी को उड़ा ले जाती हैं।
यहां की खास हवाओं को
'कटाबैटिक विंड्स' कहा जाता है
जो ऊंचाई से नीचे की ओर बहती हैं
और पूरी नमी को गायब कर देती हैं।
अब बात करते हैं अंटार्कटिका की उन
जगहों की जो सबसे ज्यादा सूखी हैं जिनमें सबसे खास है McMurdo Dry Valleys।
McMurdo Dry Valleys वो इलाका है जहां लाखों सालों से बारिश नहीं हुई। यहां की जमीन भी बर्फ से पूरी तरह ढकी नहीं है।
Taylor Valley और Lake Vanda
जैसे इलाके भी बेहद सूखे हैं। यहां
की झीलें सालों से जमी हुई हैं और
हवा में नमी ना के बराबर होती है।
Onyx River, जो अंटार्कटिका की सबसे
लंबी नदी है, गर्मियों में ही बहती है लेकिन फिर भी यह इलाका शुष्क ही बना रहता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें