अगर इंसान अचानक धरती से गायब हो जाएं तो दुनिया बहुत तेजी से बदल जाएगी। ईंधन न मिलने से कुछ घंटों में ही पावर प्लांट्स रुक जाएंगे, बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी।
सोलर पैनल धीरे-धीरे धूल से ढक जाएंगे, इस स्थिति में केवल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट्स काम करते रहेंगे।
2-3 दिन बाद ज्यादातर अंडरग्राउंड मेट्रो और ट्रेन सिस्टम पानी से भरने लगेंगे, क्योंकि पानी बाहर निकालने वाले पंप बंद हो जाएंगे और सुरंगें धीरे-धीरे पानी में डूब जाएंगी।
10 दिन बाद पालतू जानवर भूख से मरने लगेंगे। दूसरी तरफ, बड़े शिकारी जानवरों के झुंड बन जाएंगे, जो दूसरे जानवरों का शिकार करेंगे।
एक महीने में न्यूक्लियर पावर प्लांट्स के कूलिंग सिस्टम में पानी भाप बनकर उड़ चुका होगा। जिसके कारण कई न्यूक्लियर आपदाएं आएंगी।
ये न्यूक्लियर आपदाएं फुकुशिमा और चेरनोबिल जैसी घटनाओं से भी बड़ी होंगी। हालांकि, रेडियोएक्टिव प्रभाव से धरती कुछ समय बाद उबर जाएगी।
एक साल बाद धरती के चारों ओर चक्कर लगाने वाले सैटेलाइट्स धीरे धीरे गिरने लगेंगे, क्योंकि उनका फ्यूल खत्म हो जाएगा और उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं होगा।
25 साल में पेड़-पौधे पूरी धरती को ढंक लेंगे। बड़े-बड़े शहरों में भी हर तरफ सिर्फ पेड़ और झाड़ियां ही दिखेंगी। कुछ शहर रेगिस्तान में बदलकर रेत के नीचे दब जाएंगे।
300 साल बाद लोहे और दूसरे मेटल से बनी इमारतें, ब्रिज और टावर जंग लगने के कारण टूटने लगेंगे। इंसान की बनाई आधुनिक संरचनाएं नष्ट हो जाएंगी।
10,000 साल बाद सिर्फ पत्थरों से बनी संरचनाएं बचेंगी। मिस्र के पिरामिड्स, चीन की ग्रेट वॉल और अमेरिका के माउंट रशमोर जैसे स्मारक हमारी उपस्थिति का आखिरी सबूत होंगे।
6 अरब साल बाद सूरज आग के एक विशाल गोले में बदल जाएगा और धरती को निगल जाएगा। यह धरती और हमारे इतिहास का अंत होगा।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें