Trending

झटपट मिलेगा वीजा, ऐसे दें इंटरव्यू

1. समय पर पहुंचें
इंटरव्यू के लिए निर्धारित समय से कम से कम 15-20 मिनट पहले पहुंचें। देर करने से बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

2. सही कपड़े पहनें
फॉर्मल या सेमी-फॉर्मल कपड़े पहनें। साफ-सुथरे और प्रेजेंटेबल दिखना जरूरी है।

3. आत्मविश्वास से रहें
घबराएं नहीं। मुस्कुराएं और आत्मविश्वासी दिखें। घबराहट से आप सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाएंगे।

4. स्पष्ट जवाब दें
सीधे सवाल का जवाब दें। अनावश्यक जानकारी न दें। अधिकारी के सवाल को ध्यान से सुनें और फिर जवाब दें।

5. ईमानदार रहें
हमेशा सच बोलें। अगर आप झूठ बोलते हैं और पकड़े जाते हैं, तो आपका वीजा तुरंत रद्द हो जाएगा और भविष्य में भी परेशानी हो सकती है।

6. सवालों के जवाब दें
सिर्फ 'हां' या 'नहीं' कहने से बचें, खासकर जब उनको आपको कुछ समझाना हो। लेकिन बहुत लंबी कहानियां भी न सुनाएं। सटीक और सीधे जवाब दें।

7. 'क्यों' का जवाब दें
वो अक्सर 'क्यों' पूछते हैं। जैसे, "आप देश क्यों जाना चाहते हैं?" तो केवल "घूमने" कहने के बजाय, बताएं कि आप वहां की जगहों के बारे उन्हें बताएं।

8. अपने देश से जुड़ाव दिखाएं
यह सबसे इंपाॅर्टेंट पाॅइंट्स में से एक है। अधिकारी को यह भरोसा दिलाना होगा कि आप अपनी यात्रा के बाद निश्चित रूप से अपने देश वापस आएंगे।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here