Trending

शूटिंग सीखने के आसान तरीके

ओलिंपिक्स में भारतीय खिलाड़ी शूटिंग में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करते रहे हैं। आपको भी शूटिंग में दिलचस्पी है, तो कुछ टिप्स जरूर अपनाएं।

1. सही जगह चुनें
सबसे पहले, एक सुरक्षित और अधिकृत शूटिंग रेंज खोजें, जहां आप एक्सपर्ट्स की निगरानी में शूटिंग सीख सकें।

2. सुरक्षा पहले
शूटिंग रेंज के नियमों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। बंदूक को हमेशा सुरक्षित दिशा में रखें, खासकर जब आप शूटिंग नहीं कर रहे हों।

3. अच्छा कोच जरूरी
अच्छा कोच आपको बंदूक पकड़ने, निशाना साधने और ट्रिगर खींचने से जुड़े सिर्फ बुनियादी नियम ही नहीं बताता, बल्कि आपकी स्किल्स को भी तराशने में मदद करता है।

4. पार्ट्स की जानकारी
बंदूक के अलग-अलग हिस्सों और उनके काम को समझें। विभिन्न प्रकार की गोलियों के बारे में जानें।

5. सही पोश्चर
निशाना लगाने के लिए सही पोश्चर में रहना जरूरी है। कोच आपको सही तरह से खड़े होकर या बैठकर निशाना लगाने में मदद कर सकता है।

6. निशाना साधें
लक्ष्य पर नजरें टिकाएं, सांसों पर कंट्रोल रखें और कोच के बताए गए तरीकों से निशाना साधना सीखें।

7. लगातार अभ्यास करें
शूटिंग में सुधार के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है। जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे, उतना सटीक निशाना लगा पाएंगे

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here