हाथी अपने साथी का रखते हैं नाम

Trending

बेस्ट फ्रेंड हो या फैमिली मेंबर या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, हर कोई अपने करीबी शख्स को एक प्यारा सा नाम जरूर देता है।

हाल ही में हुई रिसर्च में पता चला है कि सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि जानवरी भी अपने करीबियों का नाम नहीं रखते हैं।

एक नई स्टडी बताती है कि हाथी भी अपने साथियों का नाम रखते हैं और उन्हें उनके नाम से पुकारते हैं। 

साइंस जर्नल नेचर में हाथियों की कम्युनिकेशन पर प्रकाशित स्टडी के अनुसार हाथी अपने साथी हाथियों को नाम से पुकारते हैं।

हाथी की आवाज बहुत तेज तुरही या ट्रम्पेट की तरह सुनाई देती है। लोग आमतौर पर इसे चिंघाड़ना कहते हैं।

असल में यह आवाज गड़गड़ाहट के जैसी होती है और इंग्लिश में इसे रंबल कहते हैं।

रिसर्च के दौरान एक एआई मशीन की मदद से हाथी की आवाज तैयार की गई, जिसके जरिए एक ही बार में कई मैसेज दिए गए।

हाथियों की आवाज वलो इस मैसेज में उनकी पहचान, उम्र, लिंग, भावनात्मक स्थिति और व्यवहार से जुड़ी चीजें भी शामिल थीं।

इसमें वे सारी आवाजें भी शामिल की गईं, जिनमें पुकारे जाने वाले हाथी का नाम शामिल हो सकता था।

एक्सपेरिमेंट में जब हाथियों ने अपने नाम वाली रिकॉर्डिंग सुनी, तो बहुत कम समय में वे आवाज के सोर्स यानी स्पीकर तक जा पहुंचे।

यही नहीं, अपना नाम सुनने वाले हाथियों ने तुरंत ही तेजी से चिंघाड़कर अपना जवाब भी दिया।

जबकि, स्पीकर से निकली आवाज में किसी दूसरे हाथी का नाम सुनकर वे स्पीकर तक देर से पहुंचे और जवाब में चिंघाड़े भी धीमे।

इससे साफ हो गया कि एक हाथी दूसरे हाथी की आवाज सुनकर समझ जाता है कि उसे पुकारा गया है या उसके किसी दूसरे साथी को।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here