देश में कब, कैसे लागू होता है आपातकाल?
Trending
25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत में आपातकाल लगा दिया था।
इमरजेंसी के दौरान लोगों से उनके मौलिक अधिकार छिन गए थे, बहुत से लोगों को जेल भेज दिया गया था।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352, 356, 360 में 3 प्रकार की इमरजेंसी का जिक्र है।
1. नेशनल इमरजेंसी
भारत या उसके किसी भी हिस्से की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा होने पर यह लागू की जाती है।
बाहरी आक्रमण, युद्ध या देश के अंदर कलह या बड़ी आपदा आने पर नेशनल इमरजेंसी लगाई जाती है।
संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत नेशनल इमरजेंसी लागू करने का प्रावधान है।
2. राज्य आपातकाल
यह तब लागू होता है, जब राज्य सरकार संवैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं करती, राज्य का संवैधानिक सिस्टम फेल हो जाता है।
ऐसे हालात में राष्ट्रपति राज्य सरकार को अपने नियंत्रण में ले लेते हैं। इसे राष्ट्रपति शासन कहते हैं।
राष्ट्रपति की निगरानी में राज्यपाल शासन व्यवस्था चलाते हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगता है।
3. वित्तीय आपातकाल
जब देश की आर्थिक मंदी बहुत बढ़ जाती है। सरकार के पास देश चलाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता, तब यह लागू होता है।
संविधान के अनुच्छेद 360 में वित्तीय आपातकाल लगाने का प्रावधान किया गया है।
आपातकाल में आम व्यक्ति के अधिकार सीमित हो जाते हैं। सरकार नागरिकों की संपत्ति जब्त कर सकती है।
राज्य सरकारों पर केंद्र सरकार का कंट्रोल हो जाता है और वह राज्यों से जुड़े फैसले भी ले सकती है।
राष्ट्रीय सुरक्षा में खतरा महसूस होने पर किसी को बिना ट्रायल अरेस्ट कर सकते हैं। मीडिया पर सेंसरशिप लग सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here